गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में लेखा जोखा एवं लोगों की सुविधा के लिए निबंधक कार्यालय और कोषागार कार्यालय गुरुवार एवं शुक्रवार को अवकाश के दिन भी खुलेंगे। वहीं 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी दोनों विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। एआईजी स्टॉम्प एवं पंजीयन डॉ. संजय कुमार दुबे ने बताया कि शासन स्तर से मार्च के अवकाश दिनों में भी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत 26 मार्च, 27 मार्च , 29 मार्च और 31 मार्च को जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। इस संबंध में दस्तावेज लेखक संघ, बार एसोसिएशन को जानकारी दी गई है। इसी तरह कोषागार कार्यालय भी सामान्य दिनों की तरह अवकाश में खुले रहेंगे ताकि संबंधित विभागों को बिल प्रस्तुत करने में सुविधा हो।

हिंदी हिन्दुस्त...