छपरा, मार्च 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सोनपुर स्टेशन यार्ड स्थित रेलवे समपार पर निर्माण कार्य को लेकर पुराने मार्ग पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर जानकारी दी गई है।जारी पत्र के अनुसार सोनपुर स्टेशन यार्ड में रेलवे समपार पर एलएचएस निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के अंतर्गत एप्रोच रोड का निर्माण कर इसे पुराने मार्ग से जोड़ा जाना है। निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पुराने सड़क मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक बताया गया है।निर्देश के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 30 मार्च शाम 8 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के सड़क यातायात को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इस दौरान निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। वैकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.