पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार से 15 अप्रैल तक यूजी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा आयोजित की जायेगी। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कुल 42 डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में 29 परीक्षाकेंद्र बनाये गये हैं, जहां विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा में यूजी बैकलॉग प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी शामिल होगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत सभी डिग्री महाविद्यालयों के 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। ...पूर्णिया में 12 कटिहार में 7 अररिया में 7 और किशनगंज जिला में 3 परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा:स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेक...