लखनऊ, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र के अवसर पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में गुरुवार से लेकर 26 मार्च तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। 1.32 लाख स्कूलों के विद्यार्थी इसके सहभागी बनेंगे। बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने व उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।मिशन शक्ति अभियान को इस बार नवरात्र से जोड़ते हुए मां दुर्गा के नौ रूपों के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया जाएगा। विद्यालयों में पोस्टर, चर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास व समाज में सम्मान का भाव विकसित किया जाएगा। बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ पुलिस विभाग के सहयोग से हेल्प लाइन नंबर, साइबर अपराध, एफआईआर प्रक्रिया व बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूक किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.