सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू मार्केट स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड और कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.