नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Jupiter Rashifal Guru Gochar 2026 Jupiter Transit : गुरु यानी जूपिटर इन दिनों बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इन नक्षत्र में गुरु का आगमन पिछले महीने ही हुआ है। आज से गुरू इस नक्षत्र के चतुर्थ पद में आ जाएंगे और 31 अक्टूबर तक यही रहेंगे यानी 23 दिन तक गुरु कई राशियों पर अपना असर दिखाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर के माध्यम से गुरु के साथ बुध की एनर्जी भी कनेक्ट हो रही है तो करियर और रिश्तों के मामले में कई लाभ मिलते दिखेंगे। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा। गुरु के नक्षत्र गोचर से कुल 5 राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। पंडित जी के अनुसार मेष राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों के लिए अगले कुछ समय तक गुरु और बुध मिलकर चीजें थोड़ी आसान बनाएंगे। तो चलिए जा...