लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में चयनित 23 जिलों में गुरुवार 8 जनवरी से राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को अन्य राशन के साथ ज्वार-बाजरा भी दिए जाएंगे। इस संबंध में खाद्य आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रदेश में गुरुवार से शुरू होने जा रहे राशन वितरण कार्यक्रम के तहत 23 जिलों यथा अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैय्या, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, सम्भल, उन्नाव तथा बुलंदशहर में प्रति अन्त्योदय कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल तथा 10 किलोग्राम ज्वार-बाजरा नि:शुल्क दिया जजाएगा। वहीं शेष जिलों में प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.