आज से 20 मई तक तुलापतगंज फीडर से तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
मधुबनी, मई 16 -- झंझारपुर। फुलपरास ग्रिड से जुड़े 33 केवी तुलापतगंज फीडर में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग कार्य को लेकर 17 मई से 20 मई तक प्रतिदिन तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान आंधराठाढ़ी पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान कोई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध नहीं रहेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की गई है। बिजली विभाग ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- आज चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.