आज से 20 जून तक गांव में लगेगी रात्रि चौपाल
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की हकीकत जानने के लिए अब गांवों में ही सरकार रात बिताएगी। गांवों में क्या-क्या कार्य हुए हैं, क्या नहीं हो सके हैं, इससे सीधे प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रूबरू होंगे। रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को जहां योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं गांवों के कायाकल्प की रूपरेखा भी तय की जाएगी।केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत अब गांवों में जनप्रतिनिधि व अफसर रात्रि चौपाल लगाएंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी गांव में चौपाल के दौरान गांव के लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। गांव में क्या-क्या कार्य कराएं गए हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी। इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.