शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 6 से 15 अप्रैल तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एग्रीस्टैक योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। डीएम धर्मेद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अभियान को विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिकता के साथ चलाया जाए। इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे। ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि निर्धारित समय में अधिकतम किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...