जमशेदपुर, मार्च 15 -- इस बार 15 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि खरमास 15 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी विवाह या मांगलिक कार्य नहीं होंगे। मेष संक्रांति (सतुआन) 14 अप्रैल को दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर होगी, जिसके बाद शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकेगी। अप्रैल में पहला वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल को पड़ रहा है।14 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ ही एक महीने से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा और स्नान-दान का पुण्यकाल प्रातः काल से शुरू होगा। इस दौरान चैत्र नवरात्र से लेकर छठ व्रत तक कई अनुष्ठान होंगे। खरमास का समय खास तौर पर पूजा-पाठ, जप-तप के लिए विशेष माना जाता है। सूर्य 15 मार्च को दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.