नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Shukra nakshatra parivartan 2026: सुख-संपदा के कारक शुक्र 25 अगस्त 2026 को चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का गोचर किसी राशि के लिए बहुत नुकसान दायक सिद्ध नहीं होता है। शुक्र शुभ ग्रह है और इसके प्रभाव से व्यक्ति को धन-संपदा की प्राप्ति होती है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में शुक्र गोचर नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे। जिससे कुछ राशियों पर शुक्र और मंगल का डबल प्रभाव रह सकता है। इन भाग्यशाली राशियों को धन लाभ होने के साथ करियर में तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। जानें शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों को हो...