समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 9-13 सितंबर के बीच बेगूसराय, सीवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। 9-11 सितंबर के आसपास सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में 8 से 12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। 14 को पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत एवं दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री एवं ...