नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026, शनि का राशिफल : शनि इन दिनों मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं इस वक्त वो रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। आज से 7 दिन बाद यानी 9 अक्टूबर को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस वक्त जो सबसे खास बात है वो है शनि का वक्री होना है। शनि इन दिनों टेढ़ी चाल रहे हैं और इसी दशा में 11 दिसंबर तक रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि जैसी ही सीधी चाल में वापस चलना शुरू करेंगे तो इससे वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि और मकर राशि के जातकों को राहत मिलने वाली है। इसी के साथ इन राशियों के जातकों की जिंदगी में खुशियों की एंट्री होगी। जानिए इन राशियों को शनि के मार्गी होने से कैसे लाभ मिलेगा?शनि की बदलती चाल से इन राशियों को मिलेगा फ...