आज से 10 जून तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शहरी क्षेत्र में बुधवार से 10 जून तक अलग अलग दिन में अलग अलग क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता अवधेश बख्शी ने बताया कि मेदिनीनगर शहरी सब डिवीजन के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र रेड़मा और 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र सुदना से जुड़े फीडर में अनुरक्षण का कार्य एवं पेड़-पौधों की टहनी की छटाई का कार्य करने के लिए प्रत्येक दिन अलग अलग फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को जीएलए कॉलेज फीडर और रेड़मा फीडर से जुड़े जीएलए कॉलेज, बारालोटा, पांकी रोड़, कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.