बगहा, अप्रैल 26 -- अमरेंद्र राय बेतिया, नगर प्रतिनिधिसप्ताह में 48 घंटे के बजाय 72 घंटा से अधिक कि ड्यूटी लेने से क्षुब्ध एससी एसटी आवासीय विद्यालय के शिक्षको में अब नाराजगी उत्पन्न होने लगी है। आवासीय विद्यालय के शिक्षको ने सोमवार से पेन डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। हालांकी इससे पहले शिक्षकों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपा है। ताकि समय रहते शिक्षकों के ड्यूटी टाइमिंग सही किया जाय अन्यथा 27 अप्रैल से हड़ताल शुरू कर दिया जायेगा। मानक के अनुरूप प्रति सप्ताह अधिकतम 48 घंटा ही ड्यूटी लेना है। लेकिन यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विपरीत शिक्षकों से शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्य लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमुई: उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11-12 के 250 शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से शिक्षकों ने ...