एटा, सितम्बर 1 -- ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य बुधवार से प्रारंभ होना है। एफएलसी की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस एवं एफएलसी हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप एफएलसी का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि एफएलसी हॉल में साफ-सफाई, विद्युत, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। केवल अधिकृत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को ही एफएलसी हॉल में प्रवेश दिया जाए। यह भी पढ़ें- ईवीएम व वीवीपै...