आज से होगा मकानों का सूचीकरण, 15 हजार प्रगणक तैनात
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए मकानों का सूचीकरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिले में 15 हजार प्रगणकों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। मकान गणना के दौरान जब प्रगणक आएंगे तो आपके मकान का नया नंबर जारी किया जाएगा। इसे जनगणना मकान नंबर कहा जाएगा। इसी नंबर पर आगे यह तय होगा कि इस मकान में कितने सदस्य रहते हैं। परिवार का मुखिया कौन है। मुखिया का मुख्य व्यवसाय क्या है और घर में किस प्रकार का अनाज खाया जाता है। प्रगणक के पहचान पत्र पर एक क्यूआर कोड होगा। अगर किसी को संदेह है तो वो इसे स्कैन कर प्रगणक का विवरण देख सकेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार से 20 जून तक भौतिक रूप से जनगणना प्रारम्भ होगी। डीएम एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस कार्य में सभी अपनी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं। डीएम मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.