पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। सोलह फरवरी से शुरू हुए भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन प्रेक्षा गृह परिसर में 27 और 28 फरवरी को होगा। शुक्रवार को इसका शुभारंभ गांधी प्रेक्षा गृह परिसर में किया जाएगा। शनिवार को इसका औपचारिक समापन किया जाएगा। यहां दोनों ही देशों के पारंपरिक सहयोग व कला संस्कृति की साझी विरासत देखने को मिलेगी। 27 फरवरी को मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार आयोजन का शुभारंभ करेंगे। संस्कृति पर्यटन विभाग की तरफ से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत यह आयोजन 16 से 28 फरवरी के बीच सात जनपदों में कुशीनगर से शुरू होकर सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत में हो रहा है। सत्ताइस फरवरी को लोक एवं पारंपारिक विधाओं की विविध लोक गायन, नुक्कड, चकरी नृत्य, भजन, थारू लोक नृत्य व नेपाल...