गोपालगंज, मार्च 14 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। छपरा-थावे रेलखंड पर रविवार से थावे-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह ट्रेन पहली बार रविवार को पटना जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे खुलेगी और फुलवारी, पाटलीपुत्रा, दीघा ब्रिज हाल्ट, गोल्डेनगंज, छपरा ग्रामीण, खैरा, मढ़ौरा व मशरक होते हुए शाम 5:20 बजे दिघवा दुबौली पहुंचेगी। इसके बाद 5:37 बजे सिधवलिया, 5:50 बजे रतनसराय, 6:10 बजे गोपालगंज होते हुए शाम 7:00 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी। लौटने के क्रम में यह ट्रेन रात 8:05 बजे थावे जंक्शन से खुलेगी और गोपालगंज, रतनसराय, सिधवलिया व दिघवा दुबौली होते हुए मशरक, मढ़ौरा, खैरा, छपरा ग्रामीण, गोल्डेनगंज, दीघा ब्रिज हाल्ट, पाटलीपुत्रा व फुलवारी के रास्ते अगले दिन सुबह 3:20 बजे पटना जंक्शन पहुंच...