संभल, मार्च 12 -- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मार्च 2026 के सापेक्ष अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन का वितरण 12 से 28 मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीएसओ शिवि गर्ग ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 21 किग्रा गेहूं व 14 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) निःशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहूं, 1 किग्रा चावल और 1 किग्रा बाजरा (कुल 5 किग्रा) दिया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी-फरवरी-मार्च तिमाही के लिए 3 किग्रा चीनी 18 रूपये प्रतिकिलो की दर से 54 रुपये में मिलेगी। उन्होंने बताया कि चीनी केवल मूल राशन दुकान से ही मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.