कानपुर, जून 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से छठवीं राज रतन महिला क्रिकेट लीग का आगाज शनिवार से होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले बीसीए मैदान, गंगा बैराज और वीएसएसडी कॉलेज मैदान नवाबगंज में खेले जाएंगे। लीग में स्पार्क इंटरनेशनल, डैम स्ट्राइकर्स, एवीआई फाउंडेशन और रेनू आईवीएफए की चार टीमें खेलेंगी और खिताब के लिए जोर-आजमाइश करेंगी।प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। पहले दिन नवाबगंज ​स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर रेनू आईवीएफए और एवीआई फाउंडेशन के बीच मैच और गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर डैम स्ट्राइकर्स और स्पार्क इंटरनेशनल के बीच मैच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- ICC women's T20 world cup का आगाज, भारत का मैच कब? नोट कर लीजिए शेड्यूल, ला...