आज से होगा क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का होगा शुभारंभ
चंदौली, मई 15 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय नगर पालिका प्रीमियर लीग का शुभारंभ शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर में किया जाएगा। आयोजक सभासद आरती यादव एवं समाजसेवी श्रवण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महेश जायसवाल संयुक्त रूप से करेंगे। बताया प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 25 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तैयारी पूरी,आज से होगा टीचर्स क्रिकेट लीग का आगाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.