जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले जिले के सभी पांच केंद्रों पर मंगलवार को परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन 18 मार्च से होना है। सुबह से शाम तक शिक्षक केंद्रों में जुटे रहे और स्टेप मार्किंग, उत्तर कुंजी, अंक फीडिंग और डिजिटल टूल्स पर विस्तृत ट्रेनिंग ली। कई केंद्रों पर अंतिम रिफ्रेशर सेशन भी आयोजित किए गए। परीक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें हर उत्तर पुस्तिका में स्टेप-बाय-स्टेप अंक देने, गलती न होने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी मिली। कुछ केंद्रों में ऑनलाइन अंक अपलोड करने का अभ्यास भी कराया गया। कुल 2 हजार 346 परीक्षक, 305 अंकेक्षक और 135 उप-प्रधान प्रशिक्षण में शामिल हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 11,948, राजा श्री कृष्ण दत...