बिहारशरीफ, मई 25 -- मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों के लिए कर रहे हैं आंदोलन शहर की सफाई व्यवस्था हो सकती है प्रभावित बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। आज से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। मानदेय बढ़ाये जाने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने काम ठप कर 26 मई से बेमियादी हड़ताल करने की चेतावनी दी है। हड़तााल पर जाने की सूचना नगर आयुक्त को दे दी गयी है। प्रतिदिन दैनिक मजदूरी 800 रुपये किये जाने की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि गर्मी और धूप को देखते हुए सफाई कार्य के समय में बदलाव किया जाए। सर्विस बुक तैयार किया जाय। इसी प्रकार, जीवन बीमा कराये जाने समेत कई मांगे शामिल है। सफाईकर्मियों का यह भी कहना है मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हड़तान जारी रहेगा। नगर निगम में 700 से अधिक दैनिक सफा...