आज से स्थानांतरित राजस्व कर्मचारी होंगे विरमित
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर। जनगणना प्रशिक्षण समाप्ति के बाद राजस्व कर्मचारियों को नये पदस्थापन स्थल के लिए मंगलवार से विरमित किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा स्थानांतरित 108 राजस्व कर्मचारियों को विरमित किया जाएगा। इन लोगों को 17 जुलाई तक विरमित करने का निर्देश था। लेकिन 20 जुलाई को जनगणना कार्य की ट्रेनिंग पूरी होने को लेकर विभाग ने विरमित करने की तारीख 21 जुलाई निर्धारित की थी। एडीएम दिनेश राम ने बताया कि स्थानांतरित कर्मियों की सूची तैयार है। मंगलवार को विरमित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.