आज से सूबेदारगंज से कटरा तक जाएगी जम्मू मेल
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सूबेदारगंज से सीधे कटरा जाने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अभी तक यह ट्रेन केवल अंबाला तक संचालित हो रही थी, लेकिन 15 जून से इसका संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक किया जाएगा। इसके अलावा 16 जून से सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या मेले पर रेलवे की सौगात, हरदोई होकर चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन सीट बुकिंग की स्थिति कुछ माह पहले जम्मू-कश्मीर में आई आपदा के बाद ट्रेन संख्या 20433 सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल का संचालन सूबेदारगंज से अंबाला तक ही सीमित कर दिया गया था। रेलवे ने पहले सूचना दी थी कि 31 मई से यह ट्रेन अंबाला से आगे कटरा स्टेशन तक चलेगी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.