आगरा, अप्रैल 30 -- एक मई से अदालतें सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। मई और जून दो माह अदालतें प्रात:कालीन रहेंगी। वहीं, कार्यालयों का समय सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। लंच सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। भीषण गर्मी में वादकारियों आदि को दिक्कत न हो, इसलिए हाईकोर्ट ने यह निर्देश जारी किया है। न्याय प्रशासन के मुताबिक जनपद न्यायालय स्थित सभी न्यायालय, रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत, सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फतेहाबाद व ग्राम न्यायालय तहसील किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर एवं बाह स्थित न्यायालय में एक मई से सुबह सात से एक बजे तक मुकदमों की सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- जिले में दो माह सुबह के समय चलेगा न्यायालय यह भी पढ़ें- कल से सुबह सात बजे से खुलेंगे न्यायालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.