साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। जिले के सरकारी प्राथमिक व उच्च विद्यालयों का समय एक अप्रैल से बदल जाएगा। ग्रीष्मकाल को लेकर शिक्षा विभाग ने समय में परिवर्तन किया है। यह बदलाव स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से किया गया है। अभी स्कूलों का संचालन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक हो रहा है। नई अधिसूचना के अनुसार न समय के अनुसार अब स्कूलों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। यह समय परिवर्तन प्राथमिक व माध्यमिक दोनों में समान रूप से प्रभावी होगा। वैसे गरमी के मौसम को देखते सरकारी के साथ ही कई निजी स्कूलों में भी एक अप्रैल से समय परिवर्तन होने जा रहा है। अधिकांश निजी स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से होगा। छात्रों के स्कूल आने और जाने का समय स्कूल अपनी सुविधानुसार 10 से 15 मिनट आगे पीछे निर्धारित कर पायेंगे। नये स्कूल सं...