गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 फरवरी से आयोजित होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलांतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर सख्त निगरानी, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ किया जाएगा। कक्षा 10वीं के 2300 और कक्षा 12वीं के 450 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीएनटी संत मैरी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश 10 बजे के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी को भी कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.