मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। परीक्षा 13 मई तक जिले के सात केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण भी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- प्रथम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.