हापुड़, अप्रैल 6 -- जनपद हापुड़ में आज मंगलवार से जिला अस्पताल समेत सात सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जायेगी। जिलेभर की बालिकाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए गढ़ रोड स्थित सीएचसी हापुड़ नहीं आना पड़ेगा। बालिकाओं को उक्त वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है।सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए शासन स्तर से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को टीके लगाने का निर्णय लिया गया है। ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र 14 वर्ष पूरी हो गई है जबकि 15 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। शासन के आदेश पर जिले में बालिकाओं का टीकाकरण 18 मार्च से शुरू हुआ था। जिलेभर में एकमात्र सीएचसी हापुड़ में वैक्सीन का स्थान निर्धारित किया गया था। अब जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं को सुविधा देते हुए आज मंगलवार से सात सरकारी अस्पतालों में एक साथ वैक्सीनेशन शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.