मुरादाबाद, मार्च 17 -- महिलाओं में सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह के) कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाने का विशेष अभियान आज बुधवार से आरंभ हो रहा है। टीकाकरण की लाभार्थी किशोरियां टीका लगवाने के लिए यू विन एप पर अपना स्लॉट ऑनलाइन बुक करा सकेंगी। मुरादाबाद में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर संजीव बेलवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के इस विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को सुबह दस बजे मंडलीय जिला महिला अस्पताल पर डीएम अनुज कुमार सिंह करेंगे। महिला अस्पताल और जनपद के सभी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही शरीफनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीपी का टीकाकरण होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जो किशोरियां 14 साल की उम्र पूर्ण कर चुकी हैं, किंतु अभी 15 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.