आज से समाप्त हो रहा अधिक मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 17 मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ अधिक मास आज 15 जून यानी रविवार को समाप्त हो रहा है। इस बार मलमास के कारण दो ज्येष्ठ माह का संयोग बना। अधिक मास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं, इसलिए पिछले एक माह से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि संस्कार रुके हुए थे। अधिकमास खत्म होने के साथ मांगलिक कार्यों का भी शुभारंभ होगा। यह भी पढ़ें- आज से समाप्त हो रहा अधिक मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्यज्येष्ठ माह की समाप्ति ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 16 जून सोमवार से निज ज्येष्ठ माह शुरू होते ही शुभ कार्यों का आरंभ हो जाएगा। तीन साल में एक बार आने वाला पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य का विशेष महत्व रहता है, लेकिन विवाह आदि कार्य नहीं किए जाते।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.