बेगुसराय, अप्रैल 5 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में सोमवार से जिले में सभी स्तर के विद्यालय प्रात:कालीन पाली में संचालित होंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार छह अप्रैल से लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व तक प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालय सुबह 6:30 से लेकर 12:30 बजे दोपहर तक संचालित किए जाएंगे। इसी दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी बीईओ ने बताया कि विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रात: कालीन पाली में 6:30 बजे पूर्वाह्न के पूर्व तक सभी शिक्षक विद्यालय पहुंच जाएंगे। 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना 7:00 बजे से 7:40 तक पहली घंटी 7:40 से 8:20 तक दूसरी घंटी 8:20 से नौ बजे तक तीसरी घंटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.