मधेपुरा, फरवरी 20 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सुर- लय- ताल की त्रिवेणी में डुबकियां लगाने के शौकीन लोगों के लिए राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव का मंच सज कर तैयार हो गया है। तीन दिवसीय महोत्सव में संगीत प्रेमियों को सूफियाना गायकी की मस्ती में झूमने का असवर मिलेगा तो दूसरी ओर सधी हुई गायकी की मिठास का रसपान करने का मौका मिलेगा। महोत्सव में लोक नृत्य- लोक संगीत के जरिए अपनी संस्कृतियों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। सिंहेश्वर के ऐतिहासिक मवेशी हाट के विशाल प्रांगण में ं 20 से 22 फरवरी तक राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ किया जाएगा। पहले दिन पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद महोत्सवक का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.