लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- नगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक शहनाई गेस्ट हाउस में संपन्न होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और धर्म के गूढ़ रहस्यों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे। कथा वाचन परम पूज्य संत श्री रामशरण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से होगा, जिनके प्रवचनों की ख्याति दूर-दूर तक है। इस आयोजन के प्रमुख आयोजक विजय कुमार माहेश्वरी हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य रामदेव मिश्रा शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का धर्म और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.