औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में आज से उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शुरू हो रही है। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार भीषण गर्मी और निष्पक्षता दोनों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने परीक्षा से पहले छहों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले के चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग, नगर पालिका इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर और जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज में परीक्षा आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड-2025 लिखित परीक्ष...