आज से शुरू हो जाएगा हाईवे पर रूट डायवर्जन
संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में अयोध्या के कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेला को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज से डायवर्जन शुरू हो जाएगा। इसके लिए गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर जनपद की सीमा में 04 प्वाइंट चिन्हित किए गए है। जहां बैरियर लगाएं जाएंगे। इसमें मगहर पुलिस चौकी के पास, रैना पेपर मिल के पास, खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास चौराहा और बस्ती जनपद की सीमा पर टेमा रहमत के पास बैरियर लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाले माल वाहक, भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर जैसे वाहनों को मगहर पुलिस चौकी के पास रोका जाएगा।
रूट डायवर्जन की व्यवस्था इन वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.