लखीसराय, मार्च 16 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 11वीं की परीक्षा आज 16 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 18 मार्च से आरंभ होगी। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक और कक्षा 11वीं के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। पहले दिन पहली शिफ्ट में भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र और उद्यमिता विषय की परीक्ष...