बांका, मार्च 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आज से पावन वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है, जिसे पूरे देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु माता शैलपुत्री की आराधना करते हैं और कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होती है। जहां सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग अपने घरों और पूजा स्थलों को साफ-सुथरा कर सजाते हैं और विधिपूर्वक कलश की स्थापना करते हैं। जिले के पंडितों के अनुसार, शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन जौ बोने की परंपरा भी निभाई जाती है, जिसे समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। वहीं नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.