चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद ,(जैक) द्वारा 03 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम में तैयारी पूरी कर ली गई है। मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए हुए है, जिसमें 15494 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिसमें आर्ट्स में 7766, साइंस में 1168, कॉमर्स में 1306 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी । प्रश्नपत्रों एवं परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में पूर्ण गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...