हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज सवाददाता मध्यमा परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन वैशाली द्वारा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, वैशाली के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी, हाजीपुर द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निषेधाज्ञा लागू की गई है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा-2026 का आयोजन हाजीपुर स्थित जी.ए.इंटर हाई स्कूल, हाजीपुर में दिनांक 16 मार्च 2026 (सोमवार )से 19 मार्च 2026 (गुरुवार )तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली का समय प्रातः 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 01:45 बज...