संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा की सारी तैयारी को पूरा कर लिया गया है। हालांकि पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक केवल मौखिक विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की कार्य अनुभव, खेल सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।दूसरे दिन मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों की सुबह पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी और शाम पाली में अंग्रेजी व उर्दू विषय की परीक्षाएं कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। सुबह पाली की परीक्षा 9:30 से लेकर 11:30 के बीच होगी। वही शाम पाली की परीक्षा 12:30 बजे से ...