बलरामपुर, जुलाई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का आयोजन दो जुलाई से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा जनपद में छह केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में जिले के कुल 2375 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा के लिए सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। एमएलके पीजी कॉलेज के कला संकाय में 599, वाणिज्य संकाय में 480 व विज्ञान संकाय में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 384, गर्ल्स इंटर कॉलेज में 240 व भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में 288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे...