सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) दो जुलाई से जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराष्ट्र में हुई परीक्षा में गड़बड़ी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन और आईिरस स्कैन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी, जबकि चार जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- UPTET : यूपी टीईटी परीक्षा कल से, कब तक एंट्री, कौन से डॉक्यूमेंट अनिवार...