गुमला, जून 27 -- गुमला। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार से जिला फुटबॉल लीग का आगाज होगा। लीग का उद्घाटन मुकाबला अपराह्न तीन बजे लूथेरान हाईस्कूल मैदान, गुमला में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें आठ टीमें गुमला और आठ टीमें घाघरा मैदान में अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोबर्ट टोप्पो ने फुटबॉल प्रेमियों से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आगरा रीजन सीनियर फुटबॉल लीग आज से एकलव्य स्टेडियम में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...