आज से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, घर-घर जाएंगे प्रगणक
सहारनपुर, मई 21 -- सहारनपुर। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार से भवनों के सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और भवनों का विवरण एकत्र करेंगे। यह अभियान 20 जून तक चलाया जाएगा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य के लिए कुल 223 पर्यवेक्षक और 1383 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। ये सभी प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में जाकर भवनों और मकानों का सूचीकरण करेंगे।
जनगणना कार्य में नागरिकों की भागीदारी जोन दो की चार्ज अधिकारी एवं नगर निगम की कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि 22 मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.