आज से शुरू होगी छह दिवसीय श्रीराम कथा
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- श्री नारायणेश्वर शिव एवं हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर नारायण कॉलोनी भुसौरिया रोड स्थित मंदिर परिसर में आज 18 जून से 23 जून तक छह दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगी। आयोजकों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 18 जून को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 19 जून को शिव विवाह, 20 जून को राम जन्म, 21 जून को बाल लीला एवं धनुष यज्ञ, 22 जून को श्रीराम विवाह और 23 जून को केवट प्रेम एवं राज्याभिषेक की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी एवं शरद गुप्ता (सोनू) सहित श्री नारायणेश्वर शिव एवं हनुमान मंदिर सेवा परिवार तथा समस्त नारायण कॉलोनी वासी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.