मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से होगी। परीक्षा को लेकर 41 केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा में 84 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षक बनाने और परीक्षा में पूरी तरह से सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: आठ जून से फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...